नई दिल्ली, मई 3 -- होंडा के टू-व्हीलर को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में होंडा (Honda) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। होंडा ने इस दौरान कुल 4,80,896 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इस दौरान होंडा के टू-व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 11.26 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 5,41,946 यूनिट था। बता दें कि इस बिक्री में डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों शामिल हैं। जानते हैं इस दौरान दूसरे सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- एक बार फिर इस टू-व्हीलर कंपनी को मिले 400000 से ज्यादा ग्राहक, जानिए डिटेल्सचौथे नंबर पर खिसक गई हीरो बिक्री की इस ल...