नई दिल्ली, जनवरी 8 -- लग्जरी कार निर्माता BMW ग्रुप इंडिया के लिए साल 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ है। कंपनी ने बीते कैलेंडर ईयर में अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की, जिसमें कुल 18,001 कारों की रिटेल बिक्री हुई। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14% की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है। BMW और MINI के बिक्री की बात करें तो BMW ब्रांड ने 17,271 यूनिट और MINI ब्रांड ने 730 यूनिट की सेल हासिल की, यानी कि कंपनी की कुल कार बिक्री 18,001 यूनिट रही। वहीं, BMW की टू-व्हीलर डिवीजन BMW मोटार्ड ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,841 मोटरसाइकिलें बेचीं। यह भी पढ़ें- नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में Rs.2 लाख सस्ती कर दी ये कारसबसे शानदार रहा आखिरी क्वॉर्टर साल 2025 की आखिरी तिमाही BMW के लिए सबसे मजबूत रही। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच कंपनी ने 6,023 यून...