नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- किआ इंडिया ने की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर सोनेट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, उसकी 2 इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स 1 यूनिट पर सिमट गई। यानी एक मॉडल का खाता नहीं खुला। किआ के इन दोनों मॉडल के नाम EV6 और EV9 हैं। दरअसल, अक्टूबर में EV6 की 0 और EV9 की 1 यूनिट बिकी। ये दोनों कार कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। यहां से कंपनी इसकी बुकिंग भी कर रही है। बता दें कि EV9 सिंगल चार्ज पर 561km और EV9 सिंगल चार्ज पर 663Km की रेंज देती है। चलिए इन दोनों कारों की डिटेल देखते हैं।2025 किआ EV6 फेसलिफ्ट की डिटेल किआ इंडिया ने हाल ही में नई किआ EV6 फेसलिफ्ट लॉन्च की है, जो अब सिर्फ सिंगल वैरिएंट GT-Line AWD में उपलब्ध है। अपडेट किए गए मॉडल में कुछ स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं, जैसे ...