नई दिल्ली, जनवरी 1 -- स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुरुवार को बताया कि 2025 में उसकी कुल बिक्री 2024 की 35,166 यूनिट्स की तुलना में दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 72,665 यूनिट्स हो गई है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने एक बयान में कहा कि देश में अपनी 25वीं सालगिरह पर यह कंपनी का भारत में अब तक का सबसे अच्छा सेल्स परफॉर्मेंस था। कंपनी के लिए इस शानदार सेल्स की वजह काइलक रही। लॉन्च के बाद से ही ये SUV कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रही है। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि 2025 भारत में ब्रांड की 25वीं सालगिरह है और इस दौरान हमने अपने सबसे बेहतर और डायमर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को देखा है, और अब हम नेटवर्क और मार्केट प्रेजेंस के मामले में सबसे बड़े स्तर पर हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने ...