नई दिल्ली, मार्च 11 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अब ओला इलेक्ट्रिक का नहीं, बल्कि बजाज चेतक का दबदबा है। पिछले कुछ महीनो से बजाज लगातार ओला का कड़ी चुनौती पेश कर रही थी। ऐसे में अब इसने बड़े अंतर के साथ ओला को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, टीवीएस और एथर एनर्जी जैसी कंपनियां भी ओला पर भारी पड़ी हैं। फरवरी 2025 की सेल्स रिपोर्ट से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में गिरावट आई है। इसके बाद भी कुछ कंपनियों को बीते महीने तगड़ी ग्रोथ मिली है। दरअसल, रिवर ईवी को लिस्ट में सबसे ज्यादा 617% की सालाना ग्रोथ मिली है। बता दें कि फरवरी 2025 में कुल 76,086 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके। फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 82,745 यूनिट का था। यानी 6,659 यूनिट कम बिकीं और सेगमेंट को 8.05% की डिग्रोथ मिली। चलिए इस सेगमेंट की सेल्स पर एक नजर डालते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.