बिहारशरीफ, मई 28 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के उत्तरी पटेल नगर निवासी लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे कई माह से बीमार चल रहे थे और दिल्ली तथा पटना के निजी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। डॉ. सिन्हा मूल रूप से एकंगरसराय प्रखंड के सालेपुर गाँव के निवासी थे। निधन की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए आस-पास के दर्जनों लोगों पंहुचें। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने डॉ. सिन्हा के निधन को इस्लामपुर के लिए एक बड़ी क्षति बताया। मौके पर डॉ. कुमार प्रवीण, डॉ. रविश कुमार, डॉ. प्रभाकर, संगीता साहू, अनुज कुमार, सुनील कुमार, संजय साहू, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.