मेरठ, फरवरी 20 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कला प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह जानकारी महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अनीता राठी एवं सदस्य राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश-कला प्रदर्शनी संयोजिका डॉ. दिशा दिनेश ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन में महिला कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से महिला कलाकारों को सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ईस्माइल कॉलेज के सुरेंद्र प्रताप सभागार में लगेगी। प्राचार्या प्रोफेसर अनीता राठी ने कहा कि ऐसे आयोजन सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्रीय कला परंपराओं को भी सुदृढ़ करते हैं। डॉ. दिशा दिनेश ने बताया कि अकादमी द्वारा चयनित तीन कलाकृतियों को...