जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती पर सोमवार को शहर में व्यापक स्तर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विभिन्न मंदिरों और संस्थानों में गीता के श्लोकों का पाठ होता रहा। गोलमुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में गीता के 700 श्लोकों का पाठ किया गया। इस दौरान 400 श्रद्धालुओं ने हवन कर गीता पाठ किया तथा हर्षोल्लास के साथ आहुतियां डालीं। रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। बिष्टूपुर धर्म सास्था मंदिर एवं चिन्मया मिशन की ओर से भी गीता पाठ आयोजित किया गया। इसके अलावा जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर, टेल्को कृष्ण मंदिर सहित कई स्कूलों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही घरों में सत्यनारायण व्रत की कथा का आयोजन किया गया, जबकि कई परिवार मंदिरों में आयोजित कथा में भी शामिल हुए। इस दिन...