नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में होली की खुशियों के रंग दिखने लगे हैं। हर कोई रंग की उमंग में सराबोर है। इस्कॉन द्वारका में भी दो दिवसीय फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार और शुक्रवार को भक्त रंगारंग होली खेलेंगे। इसके मुख्य आकर्षण में 'फूलों की होली का विशेष महत्व है। चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव दिवस को होली वाले दिन गौर पूर्णिमा के रूप मनाते हैं और फूलों से गौर-निताई भगवान का अभिषेक करते हैं। हालांकि, श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में 10 मार्च से ही गौर पूर्णिमा की कथा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, मुख्य रूप से होलिका दहन वाले दिन भक्तों के बीच 'लड्डूमार, 'लट्ठमार और 'मटका फोड़ होली खेली जाएगी। इसके बाद रंग-बिरंगे फूलों के साथ भगवान कृष्ण और उनके भक्तों के संग होली खेली जाएगी। भगवान कृष्ण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.