रांची, अगस्त 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। इस्कॉन रांची की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन शनिवार को कांके रोड स्थित रविन्द्र भवन में होगा। इस्कॉन रांची के प्रबंधक मधुसुदन मुकुंद दास ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी पर भगवान से संबंधित कई विशेष झांकियां होंगी। आयोजन में रांची सहित रामगढ़, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। इस महोत्सव को भक्तिमय और धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। भगवान के जन्म स्थान मथुरा थीम पर महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए ब्रज के 12 प्रमुख वनों की झांकी बनाई जा रही है। कार्यक्रम संध्या 4 से रात्रि 12:30 बजे तक चलेगा। भक्तों की ओर से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक, नृत्य, भजन, प्रवचन आदि प्रस्तुत किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्त...