बदायूं, नवम्बर 8 -- बदायूं। सर्दी में अस्पतालों में ठहरने वाले तीमारदारों को दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तो गंभीरता दिखाई है लेकिन जिला महिला अस्पताल और जिला पुरुष अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुस्त हैं। इसीलिए कंबल और रैन बसेरा की सुविधाओं पर गंभीर नहीं हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित अस्पतालों में रैन बेसरा बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए कंबलों की खरीद की जा रही है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी। जिला पुरुष और महिला अस्पताल को छोड़कर स्वास्थ्य विभाग (सीएमओ अधीन) अस्पतालों पर मरीजों के लिए सर्दी के इंतजाम शुरू हो गए हैं। सीएचसी, पीएचसी सहित 19 अस्पतालों पर मरीजों को भर्ती रहने के दौरान कंबल मिलेगा, इसके अलावा तीमारदारों को रैन बसेरा की सुविधा मिलेगी। सीएमओ ने इसके लिए 300 कंबल खरीदने को निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.