बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के इसुआ गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। इसकी घेराबंदी नहीं की गयी है। इस कारण इलाज कराने आने वालों को काफी परेशानी होती है। अस्पताल के आसपास अवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। यहां इलाज करने आने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी डर के साए में लोगों का इलाज करते हैं। चिकित्सक डॉ. कुमुद रंजन ने कहा कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गयी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि इसके लिए सीएस को लिखा जाएगा। घेराबंदी करवाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...