छपरा, अक्टूबर 29 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा इसुआपुर थाना क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में 37 लोगों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, बीएनएसएस की धारा 126 के तहत 1126 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र से कुल 63 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जबकि अब तक 1045 बंदोबस्त पत्र जारी किए गए हैं। बंद पत्रों की कुल राशि लगभग 89 लाख रुपए बताई गई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष कमल राम ने दी। ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के यदुरामपुर गांव की एक बहू ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने सास,देवर,जेठानी सहित चार लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.