छपरा, मार्च 11 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव के कामाख्या शर्मा के 33 वर्षीय पुत्र पंकज शर्मा की मौत सोमवार की रात करंट लगने से हो गई। स्वजनों के अनुसार वह खाना खाकर घर से टहलने के लिए निकला था कि घर के बगल में सड़क पर गिरे विद्युत प्रवाहित हो रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। वह अचेत हो गया। स्वजनों के द्वारा अचेतावस्था में उसे सीएचसी इसुआपुर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नीतू देवी, 9 वर्षीया पुत्री परिधि शर्मा तथा 3 वर्षीय पुत्र मयंक शर्मा का रो-रो के हाल बुरा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.