छपरा, मार्च 25 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खोभारी साह प्लस टू विद्यालय के परिसर में चल रहे तुलसी जयंती के समापन के पूर्व कानपुर से पधारी भगवत कथा वाचिका साध्वी सुश्री पुष्पांजलि शुक्ला ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि हनुमान जी अभिमानी रावण की लंका में माता सीता की खोज करने के लिए गए। वहां माता सीता साक्षात भक्ति हैं जिनकी खोज हनुमान जी कर सकते थे। उन्होंने माता सीता की खोज ही नहीं की, बल्कि राम कथा के माध्यम से उनका दुःख दूर भी किया। समापन के मौके पर बच्चों द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की आकर्षक जीवंत झांकी निकाली गई। जिसे देख लोग भाव विभोर हो गए। अमरनाथ प्रसाद की अध्यक्षता तथा शिक्षाविद् त्रिभुवन चतुर्वेदी के संचालन में कथावाचकों, कलाकारों, समिति के सक्रिय सदस्यों समेत दर्जनों गणमान्य लोगों को समिति के सदस्यों द्वारा अंग वस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.