छपरा, फरवरी 16 -- 11 - इसुआपुर के सहवां नट बस्ती में आग से जले सामानों को देखते पीड़ित परिवार। इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां गांव की नट बस्ती में सोमवार की दोपहर चूल्हा की चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई जिससे एक ही घर में रह रहे तीन परिवारों के लाखों रुपए मूल्य के जेवरात,राशन व साइकिल जलकर भस्म हो गये। पीड़ित लालती देवी, सुगांती देवी और गीता कुमार ने बताया कि हम तीनों का परिवार एक ही झोपड़ी में रहता है। वहीं लालती देवी ने बताया कि मेरा 50 किलो चावल, 25 किलो आटा,गहने व बक्से में रखे 5 हजार रुपए नकद सहित लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं सुगांती देवी ने बताया कि मैं बेटी की शादी के लिए जेवरात, कपड़े और साइकिल खरीद के रखी थी। सब कुछ जल कब नष्ट हो गया। उसने लगभग 60 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जल जाने की बात...