नई दिल्ली, फरवरी 19 -- भारतीय बाजार के कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद बनारस होटल्स के शेयरों में इस साल सधी हुई रैली देखने को मिली है। बनारस होटल्स के शेयर बुधवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 11407.05 रुपये पर बंद हुए हैं। लगातार दूसरे दिन टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दो दिन में बनारस होटल्स के शेयर करीब 18 पर्सेंट उछल गए हैं। इस साल अब तक बनारस होटल्स के शेयरों में 37 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2025 को कंपनी के शेयर 8309.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2025 को 11407.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इंडियन होटल्स कंपनी की सहायक कंपनी है बनारस होटल्सबनारस होटल्स, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) की सहायक कंपनी है। कंपनी में इंडियन होटल्स कंपनी की हिस्सेदारी 49.53 पर्सेंट ह...