मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का संचालन इसी साल से होगा। मुख्यमंत्री ने इससे पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहां निर्माण स्थल पर प्रजेंटेंशन देखा। अधिकारियों के साथ समीक्षा की। विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में संबोधन और कमिश्नरी सभागार में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय अक्टूबर-नवंबर तक राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। यह विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार हो रहा है और ओलंपिक व कॉमनवेल्थ खेलों के लिए बेहतरीन खिलाड़ी देगा। मेरठ को ओडीओपी का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि खेलों में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर के नाम...