नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस 18 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच इटली और भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वो अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ भारत पहुंचेंगे, जो पहली बार बतौर सेकेंड लेडी भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान जेडी वेंस पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि उषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे, जो बाद में अमेरिका जाकर बस गए। उनकी मां एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं और पिता मैकेनिकल इंजीनियर हैं। अब जब उषा वेंस उप-राष्ट्रपति की पत्नी के रूप में भारत आ रही हैं, तो यह उनके लिए बेहद खास लम्हा होगा। उषा वेंस अपने पति के साथ नई दिल्ली, जयपुर और आगरा की यात्रा करेंगी। भारत का यह दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है जब दुनियाभर में ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए टैरिफ को लेकर नई चर्चा छिड़ी हुई है। अमेरिकी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.