कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर। डॉ. गौर हरि सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) में सोमवार को पत्रकार वार्ता में जेके एंटरप्राइजेज लिमिटेड के जॉइंट एमडी पार्थो पी. कर और जीएचएस आईएमआर के निदेशक डॉ. राहुल गोयल ने बताया कि मर्चेंट चैंबर में मंगलवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में यदुपति सिंघानिया मेमोरियल लेक्चर आयोजित किया गया है। इस वर्ष मुख्य वक्ता इसरो के पूर्व चेयरमैन और चंद्रयान-तीन मिशन का नेतृत्व करने वाले एस सोमनाथ होंगे। वह स्पेस टेक्नोलॉजी, एप्लिकेशन्स एंड बिजनेस अपॉर्च्यूनिटीज विषय पर व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया कि यह व्याख्यान नवाचार, व्यावसायिक नेतृत्व और सामाजिक विकास पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करने वाला प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक अनुभव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.