श्रीहरिकोटा, जुलाई 30 -- इसरो आज एक बेहद खास मिशन लांच करने वाला है। इस मिशन का नाम है निसार। यह मिशन नासा के सहयोग से लांच किया जा रहा है। इसकी लांचिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पर होगी। यह रॉकेट दो चरणों में बना है और इसकी लंबाई 51.7 मीटर है। इसे लांच पैड नंबर दो से छोड़ा जाएगा। इस निसार की खासियत यह है कि यह हर 12 दिन में धरती को दो बार स्कैन करेगा। इसकी मदद से धरती के मौसम पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और निसार मिशन के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर राधाकृष्ण कावुलुरु ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन वैश्विक स्तर पर भारत की स्पेस इंजीनियरिंग को प्रदर्शित करेगा। यह उपग्रह पृथ्वी के साथ अंटार्कटिका, नॉर्थ पोल और महासागरों से जुड़ा आंकड़ा ए...