नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद के प्रति प्रेम व्यक्त करना आस्था का मामला है। इसमें किसी को क्या दिक्कत हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भारतीय जनता पार्टी इस का विरोध क्यों कर रही है। सरकार ने इस मामले में जितने भी लोगों को गिरफ्तार किया है, उन्हें तत्काल रिहा करना चाहिए। एएनआई की दिए इंटरव्यू में एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, " भाजपा को प्रेम से इतनी नफरत क्यों है?... हम मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करे। इससे देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।" उन्होंने कहा, "हमारे लिए दुनिया की सबसे कीमती चीज पैगंबर मुहम्मद के लिए प्यार है। यह हमारे माता-...