नवादा, अप्रैल 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के नेमदारगंज थाने की पुलिस ने इश्तेहार वारंटी मेवालाल विश्वकर्मा समेत तीन लोगों को गुरुवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। मेवालाल विश्वकर्मा नेमदारगंज थाने के गोसाईं बिगहा गांव के स्व. भगवान दास विश्वकर्मा का बेटा बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक मेवालाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य मामले नेमदारगंज समेत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। नेमदारगंज एसएचओ विनय कुमार ने बताया कि उसके विरुद्ध एक मामले में कोर्ट से इश्तेहार वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक लाल वारंटी को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विपिन कुमार उर्फ विनय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.