मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। औराई में बीते वर्ष 12 जून को सीएसपी संचालक को गोल मार हुई 7.50 लाख की लूट मामले में आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। गुरुवार को आरोपित औराई थाना क्षेत्र के परसामा नयागांव निवासी शिवचंद्र सहनी उर्फ पकौड़ी सहनी ने न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) अजीत कुमार के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया है। भरथुआ गांव के सीएसपी संचालक टुनटुन साह के साथ हुई लूट की वारदात के बाद आरोपित फरार चल रहा था। मामले के आईओ सह औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह की अर्जी पर कोर्ट ने उसके विरुद्ध इश्तेहार जारी किया था। औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को शिवचंद्र के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया था। उसकी संपत्ति कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही थी। पुलिस दबिश से घबरा कर उसने कोर्ट में सरे...