रायबरेली, फरवरी 7 -- जगतपुर, संवाददाता। क्षेत्र के इशौर नाले पर टिकठा मुसल्ले पुर व हरदी टीकर में पुल बनाए जाएंगे। दोनों जगहों पर पुल टूट जाने की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही थी। इस मामले को टिकठा मुसलले पुर के प्रधान प्रतिनिधि लबिन्नू सिंह ने ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे को पत्र देकर पुल के निर्माण करवाने की मांग की थी। विधायक के प्रयास से दोनों पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई। अवर अभियंता रमेश कुमार और ठेकेदार ले आउट करने पहुंचे तो लोगों को पता चला। लोगों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। टिकठा मुसलले पुर गांव के पास टूटे पुल की वजह से गांव के लोगों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने खेतों में पहुंचना पड़ रहा था। जिससे काफी दिक्कतें थीं। ग्रामीण दिनेश कुमार, अंकित सिंह, राम, श्री राम, महेश कुमार, कौशलेंद्...