मधेपुरा, मार्च 8 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने अपनी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति से समां बांध दिया। खास कर राष्ट्रीय फलक पर अपनी आवाज का जादू बिखेर रही बॉलीवुड गायिका इशिता विश्वकर्मा की रंगारंग प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सारेगामापा सिंगिंग शो विजेता व इंडिया गॉट टैलेंट की रनर इशिता ने मेरी आवाज ही पहचान से कार्यक्रम की शुरुआत की। सत्यम शिवम सुंदरम... के साथ एक दर्जन से अधिक पुराने गीत गाकर इशिता ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इशिता के गीत पर लोगों ने जम कर तालियां बजाया और उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री सिंहेश्वर महोत्सव में उद्घाटन सत्र के बाद स्थानीय कलाकारों को जगह दिया गया। इसमें शिव अराधना व महा आरती से सिंहेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.