भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर मोती मिश्र लेन में रहने वाले और नवगछिया कोर्ट में पदस्थापित दारोगा अर्जुन पासवान के किराए के मकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई। मंगलवार को दो चोर उनके मकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर दारोगा ने इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे परिवार के अन्य सदस्य के साथ छत पर थे तभी चोर घर में घुसे। घर से चांदी का पायल, चांदी का ही सिक्का और पैसे का गुल्लक चोरी होने की उन्होंने शिकायत की है। बताया है कि कमरे से आवाज आने पर वे नीचे आए तो एक चोर भाग निकला जबकि दूसरे को पकड़ने की कोशिश की तो धक्का देते हुए वह भी भाग निकला। दोनों ने चेहरा छिपा रखा था। डॉग स्क्वॉयड का कुत्ता पहुंचा झोपड़पट्टी तक चोरी की घटना की सूचना मिलने...