गोरखपुर, फरवरी 15 -- रेशमा खान की गिरफ्तारी के बाद देहव्यापार के धंधे में अब देवरिया की नंदनी नामक युवती की तलाश चल रही है। आरोप है कि इवेन्ट प्लानर बनकर नंदनी लड़कियों को फंसाकर शाहपुर ​स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाती थी। वह नौकरी के जाल में फंसाकर लड़कियों को देह व्यापार में धकेलता था। रामगढ़ताल की सामूहिक दुष्कर्म की ​शिकार ​किशोरी के बयान में नंदनी का नाम आया है। रेशमा खान ने भी नंदनी का नाम बताया है। अब पुलिस मुखबिर की मदद से नंदनी की तलाश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल की दुष्कर्म पीड़िता का बयान पुलिस ने लिया था। इसमे करीब 22 वर्षीय नंदनी का भी नाम सामने आया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नंदनी देवरिया की आ​र्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को नौकरी का झांसा देती थी। वह खु...