मेरठ, फरवरी 15 -- सरधना। कालंद गांव स्थित मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद में शनिवार को एक भव्य दीनी जलसे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि मौलाना अरशद मदनी के बेटे सैयद हबीबुल्लाह मदनी तशरीफ लाए। गांव के लोगों और मदरसा प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। उलेमाओं ने कुरआन व हदीस की रोशनी में बयान किए और लोगों से दीन के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सैयद हबीबुल्लाह मदनी ने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों को खत्म करने के लिए दीन की सही समझ जरूरी है। उन्होंने दहेज प्रथा की निंदा करते हुए कहा कि इस्लाम सादगी और आसानी का मजहब है, इसलिए निकाह को आसान बनाया जाए और फिजूलखर्ची से बचा जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की बेहतर तालीम दिलाएं, क...