आगरा, जुलाई 18 -- नेशनल इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडीकल कॉलेज, कैंपस श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज में इलेक्ट्रो होम्योपैथी मान्यता संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति ने शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन किया। एनईएच मेडिकल कॉलेज के निदेशक डा पीपी त्रिपाठी ने संस्था पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि सेमिनार का उद्देश्य यह है कि राजस्थान के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी बोर्ड का गठन किया जाए। बताया गया कि उप्र के 18 मंडल में मंडल संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। आगरा मंडल का उत्तरदायित्व डॉ पीपी त्रिपाठी को सौंपा गया है। डॉ. देवेश त्रिपाठी, डॉ.गुलाम रसूल, डॉ.संजय बघेल, डॉ.भूपेन्द्र सिंह सहित कॉलेज के छात्रों ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...