रांची, फरवरी 11 -- रांची। बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग सोसाइटी द्वारा बुधवार को 'इलेक्ट्रो हैकाथॉन' का आयोजन किया गया। 24 घंटे तक चले इस मुकाबले में लगभग 200 प्रतिभागियों ने सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और मशीन लर्निंग से जुड़ी चुनौतियों का समाधान निकाला। विभाग के राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 50 में शामिल होने की उपलब्धि के बीच यह आयोजन शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार मिश्रा और फैकल्टी एडवाइजर डॉ. एस. शिवा कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान एनर्जी एट सीटीआरएल रोबोटिक्स के प्रमुख सौजन्य नाथ तिवारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.