गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अन्तर्गत महराजगंज चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने से शुक्रवार को देर शाम बाइक चोरी हो गई। सरहरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा सरहरी निवासी विनय रावत ने सरहरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की शाम महराजगंज चौराहे पर स्थित देशी शराब के दुकान के सामने इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर बिजली का सामान लेने गया था। कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन के बाद सरहरी चौकी पर जाकर तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...