बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- बरौनी,निज संवाददाता। प्रकाश का पर्व दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपोत्सव के पर्व की महत्व को देखते हुए बरौनी के बाज़ारों में मिट्टी के दीयों की मांग काफी बढ़ गई है। इन दिनों कुम्हार लगातार मिट्टी के दीए तैयार करने में लगे हुए हैं। मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग देखकर कुम्हार के चाक की स्पीड भी काफी तेज हो गई है। बारो के रेहान कुम्हार ने बताया कि इस साल भी मिट्टी के दीयों की बिक्री खूब तेजी से हो रही है। दीपावली में दीए बनाने के लिए उन्होंने एक महीना पहले से ही तैयारी कर ली है। मिट्टी के दीयों का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली में केवल मिट्टी का दीया में तेल डालकर दीपावली मनाते हैं। इससे जहां घर पवित्र होता है जबकि पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता है। कीट पतंग भी समाप्त हो जाता ह...