सहारनपुर, जनवरी 11 -- नागल। लाखों रुपए कमाने का सब्ज बाग दिखा इलैक्ट्रिशियन के काम पर सऊदी अरब भेजे गए युवक से वहां वॉशरूम साफ कराया गया। किसी तरह भारत लौटे युवक ने परिजनों को आपबीती बताई तो युवक के पिता ने एजेंट के खिलाफ तीन लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा निवासी उस्मान का कहना है कि आरोपी नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा निवासी व्यक्ति की कस्बे में सरिए की दुकान है। जिसने सऊदी अरब में लाखों रुपए कमाने का सब्ज बाग दिखाते हुए उसके पुत्र को इलेक्ट्रीशियन के काम पर सऊदी अरब भेजने को कहा जिस पर वह उसके झांसे में आ गया तथा तीन लाख रुपए दे दिए। आरोपी ने उसके पुत्र लड़के शारिक को 1 जनवरी को सउदी अरब भेज दिया। जहां उसे इलेक्ट्रीशियन के स्थान पर वॉशरूम सफाई करने के कार्य पर लगा दिया गया। आठ माह के दौरान उसे कोई वेतन नही...