रुद्रपुर, जुलाई 10 -- दिनेशपुर, संवाददाता। नगर के वार्ड 2 मोतीपुर में गुरुवार तड़के घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट गई। इससे आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि घर के लोगों ने समय से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड 2 मोतीपुर में शांति मंडल पत्नी स्व. केना मंडल अपनी तीन बेटियों के साथ रहती हैं। वह सिडकुल की फैक्ट्री में काम कर गुजर बसर करती हैं। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी ने आग पकड़ ली। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ तो घर वालों की आंख खुल गई। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को चपेट में ले लिया। इस दौरान शांति मंडल किचन में रखे सिलेंडर को लेकर बाहर निकल गईं। उसके बाद वार्ड के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.