छपरा, फरवरी 21 -- शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हुआ नुकसान 1 - परसौना बाजार पट्टी में दुकान में आगलगी के बाद जले पड़े सामान परसा,एक संवाददाता। परसा के परसौना स्थित बाजार पट्टी में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से इलेक्ट्रिक व मोबाइल की दुकान के लाखों के सामान जलकर राख हो गए।आगलगी की यह घटना शनिवार की अहले सुबह हुई। पीड़ित दुकानदार परसौना के शीतल साह के पुत्र रंजय कुमार ने बताया कि दुकान को शुक्रवार की रात बंद कर दोनों भाई दुकान के ऊपरी मंजिल स्थित आवास पर चले गए थे। अचानक सुबह में धुएं निकलते देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे एवं पंपिंग सेट व मोटर के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया गया। बहुत प्रयास के बावजूद दो अलग-अलग दुकानों में राहुल इलेक्ट्रिक एंड रंजय मोबाइल्स की दुकानों में रखे इलेक्ट्रिक उपकरण एवं कई स्मार्टफोन व मोबाइल सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.