मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। जनपद के जमालपुर ब्लाक के भुइली स्थित चुनार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने को उप्र कौशल विकास मिशन के अंतर्गत शॉर्ट टर्म कोर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबली ऑपरेटर का लोकार्पण संस्थान के प्रधानाचार्य बृजनंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि टाटा टेक्निकल लैब के माध्यम से तीन-तीन महीने की युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। 3.57 करोड़ की लागत कार्यशाला का निर्माण कराया गया है। चयनित प्रशिक्षुओं को आधुनिक मशीनरी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि शॉर्ट टर्म कोर्स कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। कुल 12 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि सुकृत के निजी आईटीआई के प्रबंधक र...