नोएडा, सितम्बर 27 -- नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में इलेक्ट्रिक और स्ट्रांग हाईब्रिड वाहनों के लाभ व कीमत की जानकारी से लोग रूबरू हो रहे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग वाहनों की जानकारी लेने पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि 13 अक्टूबर के बाद उन्हीं इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट और सब्सिडी मिलेगी जो यूपी में निर्मित हैं। परिवहन विभाग का स्टॉल द्वितीय तल पर हॉल नंबर चार में लगाया गया है। ट्रेड शो में 2000 वर्ग मीटर से ज्यादा स्थान पर इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग कंपनियों की इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड गाड़ियां प्रदर्शित की गई हैं। ड्राइविंग सिम्युलेटर मशीन आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। सेक्टर 93ए निवासी पीयूष ने कहा कि ट्रेड शो एक ऐसी जगह है, जहां पर एक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.