लखनऊ, जनवरी 9 -- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अशोक लेलैंड की लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण पर केंद्रित नई फैक्टरी का उद्घाटन किया। लखनऊ के सरोजिनी नगर एक्सटेंशन-1 में इस फैक्टरी को राज्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फीता काटकर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अशोक लीलैंड के प्लांट का भ्रमण भी किया। इसके अलावा राजनाथ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडी दिखाकर ई-बस रवाना की। कार्यक्रम में हिंदूजा समूह के चेयरमैन नीरज हिंदुजा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सीएमय योगी और राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने समारोह में सभी का स्वागत...