लखनऊ, फरवरी 11 -- यह भी मिला परिवहन विभाग को बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन के लिए 50 करोड़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 50 करोड़ लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और बस यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए सरकार ने 650 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसमें इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए 400 करोड़ और बस स्टेशनों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बस स्टेशनों पर चार्जिंग की व्यवस्था के लिए 50 करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे। सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा 50 प्रतिशत कम करने के लिए (मुख्यमंत्री की जीरो फैटिलिटी योजना) के लिए भी 50 करोड़ रुपये देने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतो...