नई दिल्ली, फरवरी 13 -- साल 2025 BYD के लिए किसी गेम-चेंजर से कम नहीं रहा। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह रही कंपनी की इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी। BYD ने सिर्फ चीन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि दुनियाभर के बाजारों पर फोकस किया। नतीजा ये हुआ कि 2025 में कंपनी की कुल बिक्री का करीब एक चौथाई हिस्सा विदेशों से आया। वहीं, एक मिलियन से ज्यादा गाड़ियां एक्सपोर्ट की गईं। ब्राजील, थाईलैंड और हंगरी जैसे देशों में फैक्ट्रियां लगाकर BYD ने लोकल प्रोडक्शन शुरू किया, जिससे लागत भी कम हुई और ग्राहकों तक पहुंच भी आसान हो गई। यही वजह है कि साउथ अमेरिका से लेकर यूरोप तक BYD की पकड़ मजबूत होती चली गई। यह भी पढ़ें- हुंडई वेन्यू को मिल गई 80000 से ज्यादा बुकिंग, जानिए हाई डिमांड के 5 बड़े कारणFord को भी पीछे छोड़ दिया अपने घरेलू बाजार चीन में भी BYD का ज...