रांची, अगस्त 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। ट्रिपल आइटी, रांची से सबसे कम उम्र की शोधार्थी के रूप में आदिवासी युवती सबिता कच्छप का चयन हुआ है। वह इलेक्ट्रिक कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में पीएचडी करेंगी। इस विषय के लिए कुल चार शोधार्थी का चयन हुआ है। इसमें सबिता मात्र 24 साल की हैं। उनकी स्कूली शिक्षा उर्सुलाइन कान्वेंट, रांची से हुई। इसके बाद बीआइटी से डिप्लोमा इंजीनियरिंग 2019 में की। बीटेक की पढ़ाई कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट से 2022 में पूरी की और बीआईटी से एमटेक 2025 में पूरा किया। सबिता मूलत: अरगोड़ा टूंगरी टोली की रहने वाली हैं। वर्तमान में नानी के घर मधुकम में रहती हैं। पिता राजेश कच्छप का ढाई-तीन साल पहले देहांत हो गया। मां अनिता तिर्की आंगनबाड़ी में काम रही थीं। बाद में अनुकंपा के आधार पर नगर निगम में योगदान देना शुरू किया। सबिता ने बताया क...