प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- प्रतापगढ़। कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के कार्यालय में शनिवार को महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने बैठक की। बैठक में पुराने प्रस्ताव पर सहमति जताकर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में चर्चा हुई कि जनपद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जोड़ने पर 60 किमी की यात्रा करने में वादकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं को सहूलियत होगी। जनपद को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जोड़ने पर लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद वादकारियों संग अधिवक्ताओं को समस्या हो रही है। बैठक में जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष आनंद पांडेय, मंत्री विजयनाथ पांडेय, जूबाए के उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला, प्रकाशन मंत्री अजीत ओझा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.