प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। व्यक्ति जब अपनी मौलिकता खो देता है, तब वह स्वयं हास्य का पात्र बन जाता है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तिलक भवन में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी थियेटर की ओर से मौलियर के प्रसिद्ध व्यंग्य नाटक 'द बुर्जुआ जेंटलमैन' का हिंदी रूपांतरण 'क्रेजी किया रे' मंचित किया गया। नाटक का निर्देशन विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य अमितेश कुमार ने किया। नाटक की कहानी कुमार नामक एक साधारण व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तथाकथित उच्च वर्ग का हिस्सा बनने के लिए संगीत, नृत्य, दर्शन, अंग्रेज़ी उच्चारण और तलवारबाजी जैसी गतिविधियों को अपनाता है। प्रस्तुति में हास्य-व्यंग्य के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के गीतों, रंगीन नृत्य और जीवंत मंच सज्जा ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। नाटक में मानसी, प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.