प्रयागराज, फरवरी 15 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुल 46 विषयों में शोध में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से लगभग 32 विषयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शेष विषयों में इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं जारी हैं। पहली बार विश्वविद्यालय ने यूजीसी-नेट के स्कोर के आधार पर पीएचडी में प्रवेश दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से योग्य और शोध के प्रति गंभीर अभ्यर्थियों को अवसर मिला है। अधिकांश विभागों ने निर्धारित समयसीमा के भीतर मेरिट सूची जारी कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शेष विषयों की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.