बिजनौर, जनवरी 16 -- बिजनौर। बिजनौर से भाकियू टिकैत के बड़ी संख्या में पदाधिकारी इलाहाबाद चिंतन शिविर में पहुंचे। इलाहाबाद में चिंतन शिविर में जाने के लिए भारतीय किसान यूनियन बिजनौर से जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान इलाहाबाद शिविर के धामपुर रेलवे स्टेशन से और अन्य किसान नजीबाबाद रेलवे स्टेशन बिजनौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के साथ में कविराज सिंह, मुनेश अहलावत, कोमन सिंह, चंद्रपाल सिंह, अरुण कुमार, मोनू, आकाश, पंकज शेरावत, सोनू, विराट ,बृजेश कुमार आदि किसान इलाहाबाद के लिए रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...