सासाराम, जनवरी 16 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में ओपीडी कम करने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की कार्यशैली पर नजर रखी जाएगी। ड्यूटी के दौरान वार्ड से गायब रहने या इलाज में कोताही बरतने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशित रंजन ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में चिकित्सकों के साथ बैठक में कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...