मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्वी चंपारण के चोरमा चैता निवासी लालबाबू (35) की मौत मंगलवार की दोपहर को जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर एफओबी पर चढ़ने के दौरान हो गई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। परिजन उसके साथ में थे। इसकी सूचना पर रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लेकिन, परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। लालबाबू के पिता रामचंद्र शाह ने पुलिस को बताया कि वह कैंसर रोग से ग्रस्ति था। इलाज कराने के लिए उसे पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। वहां के एक कैंसर अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस पकड़ने आए थे। पश्चिमी फुटओवर ब्रिज से चार नंबर प्लेटफॉर्म पर लगी ट्रेन में चढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान लालबाबू बेहोश हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे होश नह...