मुख्य संवाददाता, अगस्त 10 -- यूपी के आगरा में कासगंज जेल से एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आया साइबर अपराधी शुक्रवार की दो जेल वार्डनों को गच्चा देकर फरार हो गया। दोनों सो गए थे। शातिर ने हथकड़ी से हाथ निकाला और दौड़ लगा दी। आंख खुलने पर जेल कर्मियों ने बंदी को गायब देखा तो होश उड़ गए। पहले अपने स्तर से उसे तलाशा, जब कोई सुराग नहीं मिला तो आगरा पुलिस को बताया। एमएम गेट थाने में लापरवाह जेल वार्डनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। 22 वर्षीय संकेत यादव जबलपुर (मध्य प्रदेश) का निवासी था। कासगंज पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में उसे पकड़ा था। एसपी कासगंज की फोटो लगाकर वह उनकी आवाज में लोगों से रुपये मांगा करता था। पुलिस कर्मियों को हड़काया करता था। आरोपित संकेत यादव कासगंज जेल में बंद था। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत पर उसे इलाज के लिए शुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.