गौरीगंज, अगस्त 12 -- संग्रामपुर। संवाददाता बीते शनिवार की रात पुराने विवाद मिसरौली बड़गांव में हुई कल्लू यादव की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने इलाज के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। बीते शनिवार की रात मिसरौली बड़गांव निवासी कल्लू यादव और मातादीन यादव पक्ष के बीच हुए विवाद में धारदार हथियार से हुए हमले में कल्लू यादव की मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां कलावती और भाई लल्लू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं दूसरे पक्ष के मातादीन, अमरबहादुर व सुरेन्द्र यादव भी घायल हुए थे। पुलिस ने मृतक के भाई लल्लू यादव की तहरीर पर दूसरे पक्ष के मातादीन, अमर बहादुर, सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.